बड़ी राहत: 100 डॉलर के नीचे गिरा कच्चा तेल, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड ।Mansa 24 News Exclusive: 15 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हुआ तेल, क्या अब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? नई दिल्ली/वॉशिंगटन:वैश्विक बाजार से आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए ताजा सीजफायर (युद्ध विराम) के समझौते के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 6 साल की सबसे बड़ी गिरावट: बुधवार को कच्चे तेल के दाम करीब 15 डॉलर तक लुढ़क गए, जिसके बाद कीमतें 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पिछले 6 साल में एक दिन के भीतर होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। आम आदमी पर क्या होगा असर? कच्चे तेल की कीमतों में इस बड़ी गिरावट के बाद अब भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की उम्मीद जाग गई है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें इसी तरह स्थिर रहती हैं, तो आने वाले दिनों में तेल कंपनियां कीमतों में कटौती कर सकती हैं। . . #Mansa24News #BreakingNews #CrudeOil #PetrolDieselPrice #InternationalNews #OilPriceDrop #USA #Iran #Ceasefire #OilMarket #GlobalNews #EconomicUpdate #StockMarketIndia #PetrolPriceIndia Post navigation श्रद्धा या प्रकृति से खिलवाड़? नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने के दावे का सच और बड़ा खतरा