मथुरा/वृंदावन।धर्मनगरी वृंदावन के प्रसिद्ध केशी घाट पर शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यमुना नदी में करीब 25 से 30 श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अनियंत्रित होकर पलट गया। मथुरा जिला प्रशासन ने अब तक इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टीमर श्रद्धालुओं को लेकर यमुना के दूसरे किनारे की ओर जा रहा था। इसी दौरान नदी में बने पीपे वाले पुल (Pontoon Bridge) से स्टीमर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में ही पलट गया। नाव पर सवार लोग पंजाब के मुक्तसर जिले के बताए जा रहे हैं, जो दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारीहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत टीमें भी मौके पर पहुँच गईं। नदी से अब तक 6 शवों को निकाला जा चुका है। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री ने जताया दुखउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में हुए इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए और लापता लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव कार्य में कोई कसर न छोड़ी जाए। हादसे की मुख्य बातें: स्थान: केशी घाट, यमुना नदी, वृंदावन।मृतकों की संख्या: 6 (प्रशासन द्वारा पुष्टि)।श्रद्धालुओं का मूल स्थान: मुक्तसर, पंजाब।कारण: पीपे वाले पुल से स्टीमर की टक्कर। Post navigation 🚨BREAKING NEWS खरगोन: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा केस में बड़ा धमाका, जांच में निकली नाबालिग, फरमान पर किडनैपिंग का केस दर्ज!